ब्रेकिंग न्यूज़....... कपूरथला के लिए राहत की खबर रविवार को सभी 308 रिपोर्ट नेगेटिव
- स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियां सार्थक, एक मरीज को ठीक होने के बाद भेजा घर
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
प्रदेश में कोरोना महामारी के कहर के चलते प्रदेश के सभी जिलों में रोजाना कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है इस दौर में कपूरथला जिले के लिए एक राहत की खबर यह भी है कि रविवार को आई 308 सैंपल की रिपोर्ट में सभी नेगेटिव है। इस बात की पुष्टि करते हुए नोडल अफसर डॉ संदीप धवन और आईडीएसपी इंचार्ज डॉक्टर राजीव भगत ने बताया कि रविवार को कोई भी पॉजिटिव केस नहीं आया है। अब कपूरथला जिले के सिर्फ 42 सैंपल की रिपोर्ट बकाया है। रविवार को आइसोलेशन वार्ड में उपचाराधीन एक मरीज को ठीक होने के उपरांत छुट्टी दे दी गई है और उसको क्षेत्र के विधायक राणा गुरजीत सिंह की उपस्थिति में स्वास्थ्य अधिकारिओ ने घर भेज दिया गया है।
दोनों अधिकारियों ने कपूरथला की जनता को आग्रह किया है कि सभी कॉविड 19 नियमों के आधार पर सोशल डिस्टेंस रखते हुए मास्क व अन्य नियमों की पालना जरूर करें। और बेहद जरूरी होने पर ही घर से निकले। सभी के बचाव में ही आपका अपना बचाव है।










No comments