ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब ने विजिलेंस टीम की छापेमारी, तीन काबू.....


- मानसा में वक्फ बोर्ड मुलाजिम 20 हजार रुपए और लुधियाना में एक पटवारी व उसके साथी को 7500 रुपए हुए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने मानसा में वक्फ बोर्ड के मुलाजिम को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते और पटवारखाना कोहाड़ा, जिला लुधियाना में तैनात पटवारी पलविन्दर सिंह व उसके बिचैलिये अमिल भाटिया को 7,500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस बात की पुष्टि करते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस टीम ने पंजाब वक्फ बोर्ड मानसा में तैनात रैंट क्लर्क जावेद इकबाल को शिकायतकर्ता जगदीश सिंह की शिकायत पर 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ लुधियाना के कोहड़ा पटवार खानेे में तैनात पटवारी व उसकेे साथी साथी को रंगेे हाथों काबू किया।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि उसके द्वारा साल 1994 में पंजाब वक्फ बोर्ड का प्लाॅट लीज पर लिया गया था। उक्त प्लाॅट की लीज में वृद्धि करने के बदले उक्त क्लर्क द्वारा 50 हजार रुपए की माँग की गई है और कॉफी जद्दोजहद के बाद सौदा 20 हजार रुपए में तय हुआ।
विजीलैंस टीम ने शिकायत मिलने के बाद जांच कर उक्त आरोपी रैंट क्लर्क को दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया और मुकदमा दर्ज कर अगली कार्यवाही शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में शिकायतकर्ता राकेश कुमार निवासी बसंत विहार जिला लुधियाना की शिकायत पर 7,500 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त पटवारी और बिचैलिये की तरफ से उसके प्लाॅट का इंतकाल करने के बदले 8500 रुपए की माँग की गई है और सौदा 7500 रुपए में तय हुआ है।

No comments