ब्रेकिंग न्यूज़

- गुरदासपुर में कोरोना का कहर जारी, एक दिन में 13 नए पोसिटिव मरीज, जिले में 27 मरीज एक्टिव


खबरनामा इंडिया, चेतन शर्मा। बटाला पंजाब

गुरदासपुर जिले में कोरोना संकट से राहत मिलने की बजाय संक्रमित केस बढ़ते जा रहे हैं बुधवार को जिले में 13 कोरोना संक्रमित केस आने से चिंता का विषय बन गया है। संक्रमित पाए जाने वाले लोगों में 12 मरीज संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले हैं जबकि एक केस धारीवाल का भी सामने आया है। 
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को संक्रमित 13 लोगों में एक गुरदासपुर के कपड़ा व्यापारी के संपर्क में आने वाला उसका परिजन भी है। वही बटाला के 9 मरीज शुकरपुरा मोहल्ला निवासी मरीज के संपर्क में आने वाले हैं। इसी क्रम में धारीवाल निवासी दो मरीज सामने आए हैं जिसमें एक संक्रमित सफाई कर्मचारी संक्रमित मरीज के संपर्क में आया था। इन 13 मरीजों में एक 8 साल का बच्चा भी शामिल है।
धारीवाल में संक्रमित पाए जाने वाला मरीज 7 जून को मुंबई से वापस पंजाब आया था जोकि गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस गाड़ी से अमृतसर रेलवे स्टेशन तक आया। विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार गुरदासपुर में अब कुल 27 करोना एक्टिव मरीज है।

No comments