बाबा रामदेव की मुश्किलें बढ़ी , जयपुर के ज्योतिनगर थाना में एफआईआर दर्ज
- महामारी के दौरान फर्जी दवाई बनाकर अरबों रुपए कमाने के आशय का आरोप
- बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण सहित 5 आरोपिओ पर मामला दर्ज, जाँच के बाद होगी गिरफ्तारी - थाना प्रभारी सतीश
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। जयपुर
देश में कोरोना वायरस को लेकर जहाँ हर कोई इस बीमारी का इलाज खोजा जा रहा है। और किसी को सफलता नहीं मिल पाई है। वहीँ योग गुरू बाबा रामदेव कोरोना वायरस की दवा खोज लेने का दावा कर रहे है। लेकिन दवा का दावा करने के बाद से ही उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही है। पहले आयुष मंत्रालय की रोक फिर उत्तराखंड सरकार का नोटिस और अब राजस्थान में बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण पतंजलि के तीन अधिकारिओ के खिलाफ FIR हुई है।

जानकारी के अनुसार बाबा रामदेव के खिलाफ राजस्थान की राजधानी जयपुर के ज्योतिनगर थाने में एफआईआर नंबर 144 दर्ज हुआ है। इस एफआईआर में दिव्य फार्मेसी के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण और पतंजली रिसर्च इस्टीट्युट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अनुराग वार्ष्णेय के अलावा डॉ. बलवीर सिंह तोमर व डॉ.अनुराग सिंह तोमर के नाम भी है।
ज्योति नगर थाना के प्रभारी सतीश कुमार ने खबरनामा इंडिया को बताया कि एफआईआर 144 दिनांक 26 जून 2020 में एडवोकेट बलराम जाखड़ और अंकित कपूर ने दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि महामारी के दौरान लोगों को धोखा देकर, फर्जी दवाई बनाकर अरबों रुपए कमाने के आशय से सभी आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से सभी टीवी चैनल्स पर कोविड-19 की दवा कोरोनिल बना लेने का दावा किया है।
आरोपिओ के खिलाफ धारा 188, 420, 467, 120बी, भादस संगठित धारा 3, 4, राजस्थान एपीडेमिक डिजीज ऑर्डिनेंस 2020, धारा 54, आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं धारा 4/7 और ड्रग्स एंड मेजिक रेमेडीज एक्ट 1954 के अधीन दर्ज की है जो कि दंडनीय अपराध है। सतीश कुमार ने यह भी बताया कि फ़िलहाल मामला दर्ज कर लिया है जाँच आरोपिओ की गिरफ्तारी भी की जायगी।

No comments