ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में शुक्रवार को 99 नए कोरोना पॉजिटिव केस, चार की मौत

 - कुल 2986 पॉजिटिव केस तथा 63 मरीजों की मौत, 641 केस एक्टिव
खबरनामा इंडिया। पंजाब

पंजाब प्रदेश में लॉक डाउन 5 शुरू होने के बाद कोरोना संक्रमित केसों की रफ्तार घटने की बजाए और बढ़ रही है। शुक्रवार को प्रदेश में 99 नए केस सामने आए हैं और 4 करोना पीड़ित मरीजों की मौत हुई है। जिसके बाद सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 2986 पॉजिटिव केस तथा 63 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में बढ़ रहे करोना की कहर को देखते हुए मुख्यमंत्री पंजाब ने एहतियात के तौर पर फिलहाल शनिवार और रविवार को पूरी तरह से लॉकडाउन करने का फैसला भी किया है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को सबसे अधिक 63 नए केस अमृतसर में और 12 नए केस लुधियाना में सामने आए हैं। और प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2986 पहुंच गई है। वही शुक्रवार को प्रदेश में 4 संक्रमित मरीजों की मौत होने के बाद मरने वालों का आंकड़ा प्रतिशत पर पहुंच गया है। इनमें से शुक्रवार को 3 मौत अमृतसर में तथा एक जालंधर में हुई है। प्रदेश में अभी भी 641 एक्टिव केस है।

No comments