ब्रेकिंग न्यूज़

- जिला प्रशासन गौशाला के प्रबंधन के लिए हर संभव योगदान देगा - दीप्ति उप्पल

नरेश पंडित बोले --  सरकार गौशाला को आर्थिक मदद करे तो शहर में एक भी बेसहारा गौ नहीं होगी
खबरनामा इंडिया  कपूरथला, पंजाब
गोविंद गोधाम गौशाला को सरकार की तरफ से कोई आर्थिक सहयोग नहीं मिल रहा है। उक्त मांग गौशाला कमेटी के अधक्ष्य नरेश पंडित ने शुक्रवार को गौशाला का दौरा करने आई डिप्टी कमिश्नर कपूरथला दीप्ति उप्पल से कहे हैं। और यह भी मांग की कि सरकार द्वारा जो गौ सेस वसूला जा रहा है वह गौशालाओं पर खर्च किया जाए ताकि गौशालाओं की आर्थिक हालत में सुधार आ सके। नरेश पंडित ने डीसी को भरोसा दिलाया की अगर सरकार गौशाला को मदत देती है शहर में एक भी बेसहारा गौ नहीं रहने देंगे।
बता दे कि गौ संरक्षण को लेकर सरकार की बनाई तमाम योजनाओं के बावजूद गौ सेवा पर सरकारी अनदेखी भारी पड़ रही है कहीं सरकार के कड़े नियम गौ सेवकों पर भारी पड़ रहे हैं।तो कहीं साधन-संसाधनों की कमी। सरकारी तंत्र की अनदेखी के चलते गौ व गौ सेवक दोनों को ही मुश्किल हो रही है। 
शुकरवार को गौशाला के प्रबंधों का जायजा लेने पहुंची डीसी दीप्ति उप्पल ने गौशाला का विस्तार से दौरा किया। और गौशाला कमेटी के अधक्ष्य नरेश पंडित से गायों की संभाल के लिए विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा गाय की संभाल के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं और गौशाला मे आ रही कमियों का हल करने का प्रयास भी जारी है। उन्होंने कमेटी सदस्यों को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन की ओर से गौशाला के प्रबंधन के लिए हर संभव योगदान दिया जाएगा। इस मौके पर गोशाला की कमेटी के पदाधिकारिओं ने उनके द्वारा किए गए कार्य और प्रबंधों को लेकर डिप्टी कमिश्नर और अधिकारियों की टीम को अवगत कराया। इस दौरान गौशाला कमेटी के अधक्ष्य नरेश पंडित ने डिप्टी कमिश्नर दिप्ती उप्पल को गौशाला में पेश आ रही समस्याओ से अवगत कराते हुए मांग की गौशाला को एक सरकारी डॉक्टर परमानेंट दिया जॉए और सरकर की और से जो सरकारी सहायता सरकारी गौशाला को दी जाती है वो गोबिंद गौधाम गौशाला को भी दी जाएं। 
इस मौके पर डीसी दीप्ति उप्पल के साथ एडीसी राहुल चाबा एडीसी एसपी आगरा के अलावा कमेटी सदस्यों में आर एस एस के नेता सुभाष मकरंदी, गौशाला कमेटी के चेयरमैन राकेश चोपड़ा, राजू सूद, नारायण दास, विशाल सोनी, धीरज बजाज, अनिल वालिआ, पवन शर्मा, बिट्टा भगत, करण शर्मा, हीरा लाल, बिहारी लाल आदि मौजूद थे।

No comments