ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब पुलिस पर कोरोना का साया .. प्रदेश में पीसीआर और आरटी सेल के 71 मुलाजिमों की रिपोर्ट पॉजिटिव

- 20 दिन की रिपोर्ट में सबसे अधिक जालंधर में 13 पॉजिटिव केस
- राहत की खबर यह भी लगभग 12412 मुलाजिमों की रिपोर्ट नेगेटिव, 8228 की रिपोर्ट पेंडिंग
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब प्रदेश में महामारी कोरोना के कहर के चलते अब कोरोना का साया फ्रंट लाइन पर काम करने वाले पुलिस मुलाजिमों पर भी पड़ने लगा है 20 जून तक की रिपोर्ट में प्रदेश के पीसीआर और आरटी सेल 71 मुलाजिम कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। जबकि राहत की खबर यह भी है की 12412 मुलाजिमों की रिपोर्ट नेगेटिव भी आई है।
बता दें कि पंजाब में करोना के बढ़ रहे लगातार मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने अपने पुलिस मुलाजिमों को सख्ती से आदेश देते हुए कहा कि वह जल्दी से जल्दी अपने करोना टेस्ट करवाएं ताकि फ्रंट लाइन पर काम करने वालों कर्मियों की स्थिति का जायजा लिया जा सके।
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस के फ्रंट लाइन पर कार्य करने वाले पीसीआर और आरटी सेल में प्रदेश के सभी जिलों के 20711 कर्मियों के टेस्ट 1 जून से लेकर 20 जून तक लिए गए हैं। अभी तक आई रिपोर्ट्स के अनुसार पंजाब पुलिस के इन कर्मियों की टेस्ट रिपोर्ट में 71 मुलाजिम पॉजिटिव है जबकि राहत की खबर यह भी है कि 12412 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है वही 8228 कर्मियों की रिपोर्ट आनी अभी पेंडिंग है।
सभी जिलों के कोरोना पॉजिटिव आए मुलाजिमों में से सबसे अधिक जालंधर के 13 मुलाजिमों की रिपोर्ट फौजी भाई है और उसके बाद 11 मुलाजिम संगरूर से हैं। इसमें राहत की खबर यह भी है कि इस रिपोर्ट में पटियाला सबसे सुरक्षित क्षेत्र है। रिपोर्ट अनुसार पटियाला से लिए गए 1235 सेम्पल में से 1145 की रिपोर्ट नेगेटिव है और 90 की रिपोर्ट पेंडिंग है।
- मौजूदा स्थिति में पुलिस मुलाजिमों के लिए एहतियात बहुत जरूरी
पुलिस विभाग में बढ़ रहे कोरोना के साए को देखते हुए फ्रंट लाइन पर कार्य करने वाले कर्मियों को बेहद एहतियात की जरूरत है। सूत्रों के अनुसार पंजाब पुलिस के ट्रैफिक में पीसीआर कर्मियों को नको व अन्य चेकिंग स्थलों पर रहते हुए आने जाने वाले लोगों की वाहनों के दस्तावेज चेक करने व चालान काटने के टारगेट भी दिया गया। इस पूरी प्रक्रिया में गंभीर बात यह भी है कि वाहनों के दस्तावेज चेक करने के दौरान दस्तावेजों को हाथ लगाने व उनसे जुर्माने की रकम वसूलने के क्रम में करेंसी के माध्यम से कोरोना फैलने के पूरे पूरे आसार बने रहते हैं। कोरोना महामारी के इस काल में अगर पंजाब सरकार अपने पुलिस मुलाजिमों की रक्षा करना चाहती है तो इस प्रक्रिया पर जल्द से जल्द रोक लगानी पड़ेगी ऐसा बुद्धिजीवियों का मानना भी है।
लिस्ट में देखें कौन से जिले में कितने पॉजिटिव आए हैं.........

No comments