गलवान घाटी में 20 सैनिकों की शहादत के बाद चीन के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा
खबरनामा इंडिया (वरिष्ठ पत्रकार रवि शर्मा /चेतन शर्मा/विनय शर्मा )बटाला ,पंजाब
गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों की शहादत के बाद लोगों का गुस्सा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। हर तरफ जल्द से जल्द चीन से बदला लेने की मांग उठ रही है। लोग चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने की बात कर रहे हैं।कईयों ने इसकी शुरूआत भी कर दी है।जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। चीन का पुतला ओर झंडा दहन कर आक्रोश जाहिर किया जा रहा है।
इसी क्रम में बटाला में स्वदेशी जागरण मंच की और से जिला संयोजक संदीप सल्होत्रा की अध्यक्षता में चीन का झंडा जलाया गया ओर कार्यक्रम मै लद्दाख के गलवान घाटी में शहीद हुए 20 सैनिकों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में लोगों को चीन के समान का बहिष्कार करने के लिए जागृत किया गया ! इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद से जेएन शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अरुण अग्रवाल, किशन लाल गुप्ता,शमी कपूर व अन्य मौजूद थे !
स्वदेशी जागरण मंच ने फूका चीन का झंडा और लद्दाख मे शहीद 20 सैनिकों को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।
Reviewed by khabarnamaindia
on
June 21, 2020
Rating: 5
No comments