कपूरथला के मोहब्बत नगर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग सुबह से ही सक्रिय, शनिवार सुबह ही 6 नए पोसिटिव
- क्षेत्र के कोरोना पॉजिटिव पेशेंट के संपर्क की जांच शुरू, संपर्क में आए सभी लोगों के सैंपल की प्रक्रिया शुरू
खबरनामा इंडिया। कपूरथला
शुक्रवार को कपूरथला के मोहब्बत नगर क्षेत्र में एक परिवार पर कोरोना के टूटे कहर के बाद स्वास्थ्य विभाग क्षेत्र के अन्य लोगों को बचाने के लिए सक्रिय हो गया है। शनिवार सुबह से ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मोहब्बत नगर क्षेत्र में सक्रिय होकर पॉजिटिव मरीजों के संपर्क को जांचने में जुट गई है। वही मौके पर मौजूद आईडीएसपी इंचार्ज डॉ राजीव भगत ने बताया कि पॉजिटिव मरीजों को फिलहाल जालंधर के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है लेकिन उनके संपर्क में आए सभी लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। ताकि क्षेत्र में कोरोना को फैलने से रोका जा सके।
दूसरी तरफ मोहब्बत नगर के पॉजिटिव मरीजों को जालंधर में शिफ्ट करने के बाद वहां से उन मरीजों ने खबरनामा इंडिया को संपर्क कर बताया है कि क्वारंटाइन सेंटर में सुविधाएं उचित नहीं है तथा किसी भी तरह की कोई डॉक्टरी सुविधा भी नहीं मिल रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि उन्हें उनके घर में ही क्वारंटाइन होने की इजाजत दे दी जाए।
डॉ राजीव भगत ने यह भी बताया कि शनिवार सुबह ही जिले में 6 नए पॉजिटिव केस की रिपोर्ट आ गई है। जिनमे से 4 फगवाड़ा से है जिनमे 2 पुलिस कर्मी भी है। वहीँ 2 कपूरथला के पोसिटिव में से एक आरसीएफ कॉलोनी व दूसरा फैक्ट्री एरिया का है।











No comments