भारत-चीन सीमा ... शहीद जवानों के परिजनों को 50 लाख रुपये और नौकरी देगी पंजाब सरकार
- एक्स ग्रेशिया की राशि 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब सरकार ने भारत चीन सीमा पर हुए शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए एक्स ग्रेशिया की रकम 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने का फैसला किया है। यह जानकारी पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट के माध्यम से दी। उन्होंने कहा कि गलवान वेली पर हुई सैन्य कार्रवाई में शहीद हुए सैनिकों के लिए एक्सग्रेशिया की रकम को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने और हर शहीद के वारिस को एक सरकारी नौकरी का फैसला किया है।
उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार अपने बहादुर सैनिकों के लिए परिवार को राहत देने के लिए इतना तो कर सकती हैं। राज्य सरकार अभी तक शहीद सैनिकों के परिवारों को 10 से 12 लाख रुपये एक्सग्रेशिया के रूप में देती थी।
शहीद के परिवार को 10 से 12 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का निर्णय अंतिम बार 1999 में लिया गया था।
सीएम ने नायब सूबेदार सतनाम सिंह और मनदीप सिंह के परिवारों के लिए 10 से12 लाख रुपये और सिपाही गुरतेज सिंह और गुरबिंदर सिंह के लिए 10,10 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की थी। इसके अलावा इन शहीदों के एक-एक वारिस को सरकारी नौकरी का एलान भी किया था। जिसमें अब बढ़ोतरी कर दी गई है।
वर्णन योग्य की लद्दाख की गलवां घाटी में चीनी सैनिकों के साथ संघर्ष में शहीद जवानों में पंजाब के 4 शहीद हुए थे।










No comments