ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब सरकार के मिशन फतेह के साइड इफेक्ट..... COVA ऐप अनइंस्टाल करने वाले कपूरथला के सुरजीत पर मामला दर्ज

- कोवा ऐप से वायलेशन वाले 530 लोगों की लिस्ट तैयार, होगी कोविद 19 नियमो वायलेशन की कार्रवाई
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब सरकार ने प्रदेश में कोरोना महामारी पर काबू पाने के लिए जनता के सहयोग को हासिल करने के लिए मिशन फतेह का आगाज किया। सरकार के मिशन फतेह के कामयाब होने में तो शायद अभी समय लगेगा लेकिन उसके साइड इफेक्ट आने शुरू हो गए हैं। इस मिशन के तहत जारी की गई कोवा ऐप जिन लोगों ने डाउनलोड करने के बाद कुछ गलतियां कर ने के बाद उक्त ऐप को डिलीट कर दिया है वह कॉविड 19 के नियमों की अवहेलना की लिस्ट में आ गए हैं। पंजाब सरकार ने ऐसे अवहेलना करने वाले सभी जिलों के लोगों की एक लिस्ट बना ली है। और संबंधित जिलों को उन लोगों के खिलाफ मामले दर्ज करने के आदेश भी दे दिए हैं। 
इसी क्रम में कपूरथला के सदर थाना में गांव खुसरोपुर निवासी सुजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा नंबर 142 धारा 188, 269 का मामला दर्ज कर लिया गया है। वैसे कपूरथला में 8 लोगों की लिस्ट स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पुलिस को दी गई है।
 पीड़ित सुरजीत सिंह ने बताया कि  वह एक वालंटियर है और एक स्वास्थ्य विभाग के सेमिनार मैं स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा कोवा ऐप डाउनलोड करवाई गई थी जो कि मुझे समझना आने के बाद मैंने उसको डिलीट कर दिया। लेकिन जब मुझे सदर थाना पुलिस से फोन पर बताया गया कि आपने होम कोरेन्टाइन की वायलेशन की है आप पर एक मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आप अपनी जमानत करवा लें। इस संबंध में  फ़िलहाल कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। और पीड़ित सुरजीत सिंह भटक रहा है। 
पंजाब में इसी तरह सभी जिलों के 530 लोगों की लिस्ट भेजी गई है. इनमे से 165 लोगो पर कारवाही भी हो चुकी है। बाकि सभी पर भी कोविड-19 नियमो की वायलेशन के मामले दर्ज किए जाने के आदेश आय हुए है।

जीए शिखा भगत ने बताया कि यह लिस्ट चंडीगढ़ से आई थी और संबंधित विभाग को कारवाही के लिए भेजी गई है। लेकिन सुरजीत सिंह का मामला सामने आने के बाद पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को हिदायत दी गई है कि वायलेशन करने वालो की लिस्ट को रेपिड रेस्पोंस टीम द्वारा पहले जाँच करवाई जाये फिर ही कोई कारवाही की जाये।
 - कोवा ऐप डाउनलोड करने वाले रहे सावधान
पंजाब सरकार के मिशन फतेह के तहत सभी प्रदेश वासियों को कोविद  19 नियमो की पालना करने के साथ साथ कोवा ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। लेकिन अगर आप कोवा ऐप डाउनलोड करने जा रहे हैं तो कृपया सावधान रहें उक्त ऐप में कोई भी जानकारी इस तरीके की अपलोड ना करें कि आपको बाद में परेशानी का सामना करना पड़े।
अगर आप इस तरह की कोई कोवा ऐप से गलत इंफॉर्मेशन डालने के बाद उक्त ऐप को डिलीट करते हैं तो आप पर कोविड-19 के नियमों की वायलेशन का मामला दर्ज हो सकता है और जिस तरह से पंजाब सरकार द्वारा सभी जिलों के 530 लोगों की लिस्ट बनी है उस लिस्ट में आपका नाम भी आ सकता है।

No comments