पंजाब के तरनतारन में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, पुलिस के मुताबिक 20 साल से नशा तस्करी के लिए बदनाम था यह पूरा परिवार
- हत्याओं की वजह जानने के लिए पुलिस जांच जारी- पुलिस के मुताबिक, मृतक ब्रजलाल और उसके बेटों के खिलाफ अवैध शराब के कई मामले दर्ज हैं
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के तरनतारन के पट्टी क्षेत्र में गांव कैरों के एक ही परिवार के 5 लोगों की वीरवार सुबह गला रेत कर हत्या कर दी गई है। जबकि, अभी तक हत्याओं की वजह का पता नहीं चला है। एसएसपी ध्रुव दहिया और डीएसपी पट्टी कुलजिंदर सिंह पुलिस टीम सहित मोके पर जांच में जुटे हुए है।
मृतकों में 55 वर्षीय ब्रजलाल, उसके दो बेटे बंटी, गुरसाहिब और बेटो की पत्नियां हैं। पुलिस के अनुसार यह परिवार लगभग 20 साल से क्षेत्र में ड्रग्स की तस्करी का कार्य करती था।
पुलिस के मुताबिक, वारदात को देर रात अंजाम दिया गया। हत्यारो ने पूरे परिवार की गला रेतकर हत्या की। ब्रजलाल की पत्नी रानी ड्रग्स तस्करी के मामले में अमृतसर की महिला जेल में बंद थी। दो महीने पहले ही उसकी अचानक जेल में ही मौत हो गई थी।
- शुरूआती जाँच में नशा माफिया से विवाद होना हो सकती है वजह
पट्टी पुलिस के मुताबिक, ब्रजलाल और उसके बेटों के खिलाफ पहले ही अवैध शराब के कई मामले दर्ज हैं। और इसी धंधे को लेकर किसी शराब माफिया से कोई विवाद होना के चलते घटना की वजह मानी जा रही है। वैसे वीरवार की घटना की वजह क्या है और वारदात को किन लोगों ने अंजाम दिया है, इस बात की जाँच में पुलिस की टीम जुटी हुई है।












No comments