ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस को मिली कामयाबी ...... शराब के ठेके से 12000 कैश और 34 पेटी शराब चोरी की घटना को पुलिस ने 24 घंटे से पहले ही सुलझाया


- चोरी किया सामान पुलिस ने बरामद कर लिया, लेकिन आरोपी फरार
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला

कपूरथला शहर के बक्कर खाना चौक के नजदीक से एक शराब के ठेके से आधी रात को चोरों ने 34 पेटी शराब तथा गल्ले में पड़े लगभग ₹12000 चोरी करने की घटना को सिटी थाना पुलिस ने 24 घंटे बीतने से पहले ही सुलझा लिया है। इस बात की पुष्टि करते हुए डीएसपी सब डिवीजन सुरिंदर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना में मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस टीम ने ठेके से चोरी हुआ सामान भी बरामद कर लिया गया है लेकिन फिलहाल आरोपी सिकंदर फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बक्कर खाना चौक के नजदीक हंसराज एंड सन्स कम्पनी के शराब के ठेके से मंगलवार - बुधवार की आधी रात को छत के रास्ते से जंगला तोड़ कर घुसे चोरों ने शराब के ठेके से इंग्लिश व देसी शराब की 34 पेटिया और गल्ले में पड़े लगभग ₹12000 चोरी कर लिए। जिसकी सूचना ठेके पर काम करने वाले कर्मियों जगजीत सिंह और रामकुमार ने बुधवार को सुबह ठेका खोलने के बाद मालिक को दी। मालिक द्वारा चोरी की घटना की सूचना तुरंत सिटी थाना पुलिस को देने के बाद सिटी थाना पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद मुकदमा नंबर 203 विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज कर लिया। और चोर की तलाश शुरू कर दी। डीएसपी सबडिवीजन सुरिंदर सिंह ने बताया कि सिटी थाना की टीम ने गंभीरता से कार्य करते हुए चोर का पता लगा लिया है और चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया। लेकिन फिलहाल आरोपी सिकंदर निवासी मेहताबगढ़ फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

No comments