पंजाब में एक बार फिर कोरोना का कहर टूटा, एक दिन में आए 230 नए पॉजिटिव
- सबसे अधिक संगरूर में 64 और जालंधर में 43 केस
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब
में कोरोना के कहर के चलते लॉक डाउन 5 और अनलॉक 1 शुरू होने के बाद
कोरोना पॉजिटिव केसों की भरमार लगी हुई है। जिसके चलते बुधवार को प्रदेश
में 230 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। पर कुल संख्या बढ़कर 4627 तक पहुंच गई
है। वहीँ कोरोना से मरने वालों की संख्या 113 तक पहुंच गई है। बुधवार को
प्रदेश में हुए कोरोना ब्लास्ट में सबसे अधिक संगरूर जिले में 64 और जालंधर
में 43 नए मामले आए हैं।
बता दें की केंद्र सरकार
द्वारा लॉक डाउन 5 या अनलॉक 1 की घोषणा के बाद बेशक जनता को अपने जरूरी
कार्यों व आने जाने के लिए राहत मिल गई होगी लेकिन इस दौरान कोरोना मरीजों
की संख्या बेतहाशा बढ़ रही है। पंजाब की बात करें तो अनलॉक 1 शुरू होने के बाद
से 24 जून तक इन 24 दिनों में 2500 के लगभग नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
31 मई को प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव की जो संख्या 2263 थी वह 24 दिनों में
बढ़कर दोगुनी से अधिक 4627 तक पहुंच गई है। वही कोरोना से मरने वालों की
संख्या जो 31 मई को सिर्फ 45 थी वह भी दुगने से अधिक बढ़कर 113 तक पहुंच गई
है।
बुधवार को प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा
जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कुल 230 नए कोरोना मरीज पाए गए
हैं जिसमें सबसे अधिक संगरूर में 64 जालंधर में 43 लुधियाना में 27 मुक्तसर
में 33 अमृतसर में 14 मुख्य है।










No comments