बाबा रामदेव की मुश्किलें बढ़ी, आयुर्वेद ड्रग्स लाइसेंस अथॉरिटी द्वारा नोटिस जारी
- इम्युनिटी बूस्टर और खांसी-जुकाम की
दवा के लिए लिया लाइसेंस, कोरोना दवाई का नहीं
बाबा रामदेव की पतंजलि द्वारा कोरोना
वायरस की दवाई कोरोनिल के लॉन्च होते ही बाबा और बाबा की दवाई विवादों
में घिर गई है। जहाँ मंगलवार को स्वामी बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण द्वारा दवाई
लॉन्च किए जाने के कुछ देर बाद ही आयुष मंत्रालय ने दवाई के प्रचार पर रोक लगा दी थी। और अब इसके बाद बुधवार को इस दवा को एक और
झटका मिला है। जिसमे उत्तराखंड की आयुर्वेद ड्रग्स लाइसेंस अथॉरिटी ने बाबा
की दवा पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए बताया कि पतंजलि ने इम्युनिटी बूस्टर और खांसी-जुकाम की
दवा के लिए लाइसेंस लिया था, कोरोना दवाई के लिए नहीं।
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। नई दिल्ली
आयुर्वेद ड्रग्स लाइसेंस अथॉरिटी
के डिप्टी डाइरेक्टर यतेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि
को कोरोना की दवा के लिए नहीं बल्कि इम्युनिटी बूस्टर और खांसी-जुकाम की
दवा के लिए लाइसेंस जारी किया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें मीडिया के
माध्यम से मालूम हुआ कि बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि द्वारा कोरोना की
किसी दवा का दावा किया जा रहा है। जबकि उन्हें इम्युनिटी बढ़ाने वाली और
खांसी-जुकाम की दवा के लिए लाइसेंस जारी किया गया था।
- बाबा की कोम्पनी पतंजलि को नोटिस जारी
डिप्टी डाइरेक्टर यतेंद्र सिंह ने कहा कि भारत सरकार का निर्देश है कि कोई भी कोरोना के नाम पर दवा बनाकर
उसका प्रचार-प्रसार नहीं कर सकता। आयुष मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद ही इसकी की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से पतंजलि
को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
जिक्र योग है कि मंगलवार को बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने मीडिया
संस्थानों के सामने एक बड़े कार्यक्रम में कोरोना की दवाई बनाने का दावा
किया था, जिसमें बाबा ने बताया कि उनकी दवाई की क्लीनिकल जांच की गई है। बाबा
ने दावा भी किया था कि क्लिनिकल टेस्ट में दवा से 100 फीसदी सफल परिणाम सामने
आया है। जबकि, लॉन्च होने के बाद से ही पतंजलि की यह दवा कोरोनिल
विवादों में घिरी हुई है।
वहीँ चर्चा इस बात कि भी है कि पतंजलि कंपनी ने सर्दी-जुकाम और खांसी की दवा बनाने
का लाइसेंस लेकर इस लाइसेंस के जरिए कोरोना की दवा बना दी है। जिस कारण उत्तराखंड की आयुर्वेद ड्रग्स लाइसेंस अथॉरिटी ने अब कोम्पनी को
नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।










No comments