विश्व योग दिवस पर विशेष ---- योग निभा सकता है व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका -रूबी वालिया, यूएसए
- कोविड -19 के
चलते घर बैठे लोगो को ऑनलाइन करवाया योग अभ्यास
- योग से शरीर में बिमारिओ से लड़ने की ताकत बढ़ती है
- योग से शरीर में बिमारिओ से लड़ने की ताकत बढ़ती है
- देश विदेश से शामिल हुए योग के दीवाने
खबरनामा इंडिया ब्यूरो, कपूरथला, पंजाब
कोविड -19 के प्रकोप ने एक तरफ़ तो सारे विश्व के लोगो लॉक डाउन द्वारा घरो में बंद करके रख दिया
है। परन्तु फिर भी योग प्रति इच्छा शक्ति का प्रदर्शन करते स्थानीय हिंदू
कन्या कालेज और हिंदू कन्या कालेजिएट स्कूल की तरफ से अंतरराष्ट्रीय योग्य दिवस को
समर्पित ऑनलाईन योगा सैशन का आयोजन किया गया जिस में कैलिफोर्निया, अमरीका से योगा एक्सपर्ट रूबी वालिया ने योगा से तन्दरूस्त रहने बारे जानकारी दी।
रूबी वालिया हिंदु कन्या कालेज के पुराने
विद्यार्थी रहे हैं और अमरीका के कैलिफोर्निया स्टेट के शहर सेंट होजे में योगा के
प्रशिक्षक और मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं।
प्रिंसिपल डा. अर्चना गर्ग ने बताया कि इस ऑनलाइन प्रशिक्षण में कालेज का सारा टीचिंग, नान -टीचिंग, विद्यार्थी, प्रबंधक समिति के मैंबर, विजन समिति के मैंबर और शहर निवासी परिवार समेत शामिल हुए और घर बैठ कर ही रूबी वालिया के साथ साथ योग का अभ्यास किया।
प्रिंसिपल डा. अर्चना गर्ग ने बताया कि इस ऑनलाइन प्रशिक्षण में कालेज का सारा टीचिंग, नान -टीचिंग, विद्यार्थी, प्रबंधक समिति के मैंबर, विजन समिति के मैंबर और शहर निवासी परिवार समेत शामिल हुए और घर बैठ कर ही रूबी वालिया के साथ साथ योग का अभ्यास किया।
इस ऑनलाइन प्रशिक्षण सैशन में रोज़मर्रा की ज़िंदगी
में तनाव को हलका करन, अपने आप को फिट रखने, अपनी प्रतिरोध शक्ति को बढ़ाने के लिए कई तरह के योग अभ्यास करवाए गए।
इस मौके संबोधन करते रूबी वालिया ने बताया कि योग
के साथ ज़िंदगी की समस्यायों से मुक्ति पाई जा सकती है और अपने आप को फिजीकली और
मानसिक रूप में ताकतवर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अपने कालेज और कपूरथला
शहर के लोगों के साथ ऑनलाईन जुड़ कर बहुत रोमांचित सा महसूस हो रहा है और वह भविष्य
में भी जो हो सकता होगा वह करते रहेंगे।
अंत में प्रिंसिपल डा गर्ग ने योगा अटेंड करने
वालों का धन्यवाद किया और कहा कि सभी की इच्छा शक्ति देख कर लगता है कि कोरोना
महामारी में भी सभी के इरादे मज़बूत हैं। उन्होंने बताया कि कालेज और स्कूल प्रशासन
की तरफ से इसी तरह शिक्षा भी ऑनलायन और वीडियो कांफ्रेंस के द्वारा ही करवाई जा
रही है और इस में सभी की तरफ से बहुत बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है।
प्रो जसदीप कौर ने सूत्रधार की भूमिका निभाई और कालेजिएट
स्कूल के अकादमिक इंचार्ज संजीव भल्ला ने पूरे प्रोग्राम को सही ढंग के साथ चलाने
के लिए कोआरडीनेशन की।














No comments