- कोरोना पॉजिटिव हवालती के संपर्क में आए सुभानपुर थाने के 19 लोग क्वॉरेंटाइन किए
- अदालत में पेश किए जाने के बाद दो महिला जज सहित अदालत का स्टाफ भी होम क्वारंटाइन - सूत्र
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब
कपूरथला जिले में करोना कहर के चलते बीते दिनों सुभानपुर थाने मैं एक हवालाती के पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसके संपर्क में आए 17 पुलिस मुलाजिम तथा दो अन्य हवाला थी जो कि उसकी उसके साथ थे को क्वारंटाइन कर दिया है। वहीं अदालत के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त प्रिजनर को दो जजों के समक्ष पेश किया गया था। जिसके बाद संबंधित दो महिला जजों और अदालत के स्टाफ को भी कदम टाइम किया गया है फिलहाल अदालत के स्टाफ व जजों के बारे में अधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है।
सिविल अस्पताल कपूरथला के आईडीएसपी ने रविवार को 3 नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि की थी। जिसमें एक सुभानपुर थाने में बंद हवालाती वी था। जिसके संपर्क में आए सुभानपुर थाने में कार्यरत एसएचओ सहित 17 पुलिस मुलाजिमों को क्वारंटाइन किए जाने की पुष्टि सिविल सर्जन डॉक्टर जसमीत कौर ने की है। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त पॉजिटिव पेशेंट के साथ हवालात में रहे दो आरोपी भी थे जिनको भी क्वारंटाइन किया गया है। सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
वही अदालती सूत्र यह बताते हैं कि रविवार को इस प्रिजनर को दो महिला मजिस्ट्रेट के घर पेश किया गया जिसके बाद दो महिला जज सहित अदालत के स्टाफ में 8 लोगों को क्वारंटइन किया गया है। फिलहाल इस बात की अधिकारिक पुष्टि कोई भी अधिकारी नहीं कर रहा है। सिविल सर्जन डॉक्टर जसमीत कौर ने बताया कि इस संबंध में फिलहाल उनको कोई लिखित पत्र नहीं आया है।










No comments