ब्रेकिंग न्यूज़

ब्रेकिंग न्यूज़...... भारत चीन बॉर्डर पर 45 साल बाद फायरिंग भारत के 3 सैनिक शहीद हुए

- लद्दाख की गालवन वेली में भारत चीन सीमा पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई झड़प में भारत के एक कर्नल व 2 जवानों के शहीद 
खबरनामा इंडिया। लद्दाख

भारत चीन सीमा पर दोनों देशों के बीच बढ़ रहे तनाव के कारण गालवान वैली में दोनों देशों के सैनिकों के बीच देर रात झड़प हो गई जिसमें भारत के एक कर्नल व 2 जवान शहीद हो गए। भारत चीन सीमा पर 45 साल बाद यह फायरिंग हुई है इससे पहले 1975 में दोनों देशों के बीच लड़ाई हुई थी। सोमवार देर रात हुई दोनों देशों की झड़प में चीन के सैनिकों के मारे जाने की भी खबर है। सैन्य अधिकारिओ से मिली जानकारी अनुसा र कर्नल संतोष बाबू , हवालदार पलानी व सिपोय ओझा शहीद  हुए है।
,सैन्य अधिकारियों ने बताया कि 41 दिन से दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है जिसके चलते सोमवार रात झड़प हो गई फिलहाल दोनों देशों के सीनियर अधिकारी मौके पर ही तनाव कम करने के लिए बैठक कर रहे हैं।

No comments