- पंचतत्व में विलीन हुए सुशांत सिंह राजपूत, परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए अंतिम यात्रा में
- सुशांत की अंतिम यात्रा में 20 से अधिक लोग शामिल नहीं हो पाए
- कोविद 19 नियमो के चलते कई दोस्तों को शमशान में जाने की इजाज़त नहीं मिली
- भारी बारिश के बीच अभिनेता शुशांत को अंतिम विदाई
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। मुंबई
सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में किया गया। मुंबई में भारी बारिश के बीच जनता के चहेते अभिनेता को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान शुशांत का पूरा परिवार नम आँखों से विदाई देता नजर नजर आया। सुशांत की अंतिम यात्रा में बॉलीवुड के गिने चुने कलाकार ही दिखाई दिए।
देश में कोविड 19 प्रोटोकॉल के कारण ही सुशांत की अंतिम यात्रा में 20 से अधिक लोग शामिल नहीं हो पाए। अभिनेता के निधन से उनके पिता पूरी तरह से टूट गए। सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी सुशांत के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं थी। इससे पहले वह कूपर अस्ताल भी गई थीं। पुलिस सूत्र बताते है कि इस आत्महत्या मामले में पुलिस रिया का बयान भी दर्ज करने वाली है।
अंतिम संस्कार में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, मुकेश छाबड़ा और कृति सेनन के अलावा रणदीप हुड्डा, विवेक ओबेरॉय, उदित नारायण, शरवीर शौरी भी उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे थे। हालांकि सुशांत के पार्थिव शरीर की तस्वीरें भी उनके फैंस नहीं देख पाए। मौजूदा जानकारी के अनुसार सुशांत के पार्थिव शरीर को सारी फॉर्मैलिटी पूरी करने के बाद सीधे शमशान घाट ले जाया गया।
सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार दोपहर को अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अभी तक वैसे सुशांत की आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। लेकिन प्राथमिक जाँच में यह बात सामने आई है कि वह डिप्रेशन के शिकार थे।
सुनील शेट्टी भी अभिनेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सुशांत के कई दोस्त भी इस दुख की घड़ी में श्मशान के बाहर मौजूद हैं। कोविद 19 के नियमो के अधीन उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई।

No comments