ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के भाजयुमो जिला प्रधान बने नितिन चड्ढा ....

- नियुक्ति पर भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व और पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश का विशेष रूप से जताया आभार  

खबरनामा इंडिया बबलू। फगवाड़ा    

भारतीय जनता पार्टी की ओर से संगठन को और मजबूत करने के लिए की जा रही नियुक्तियों के तहत फगवाड़ा के नितिन चड्ढा को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का जिला कपूरथला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नितिन चड्ढा ने भाजपा और युवा मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। 

नितिन चड्ढा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, पंजाब भाजपा के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमंत जोशी, पंजाब अध्यक्ष अनुज खोसला के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश सहित समूचे वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा, परिश्रम और लगन से निभाएंगे।  

उन्होंने विशेष रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका सहयोग और मार्गदर्शन हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से जताए गए विश्वास पर खरा उतरने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। नितिन चड्ढा ने कहा कि जिला अध्यक्ष के तौर पर वह अधिक से अधिक युवाओं को संगठन के साथ जोड़ेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करवाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। नितिन चड्ढा ने यह भी कहा कि राहुल गांधी और विपक्षी दलों की ओर से जेन-जी को गुमराह करने तथा भारत में बांग्लादेश की तरह सत्ता परिवर्तन करने की किसी भी साजिश को भाजयुमो के पंजाब अध्यक्ष अनुज खोसला के नेतृत्व में नाकाम किया जाएगा।  

उन्होंने आगे कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे तथा युवाओं की आवाज को पार्टी स्तर पर प्रभावशाली ढंग से उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नितिन चड्ढा ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का एक बार फिर धन्यवाद करते हुए कहा कि वह संगठन की मजबूती के लिए पूरी लगन से काम करेंगे। 

No comments