ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला युवक लोगों ने पकड़ा, साथी फरार ...

- आरोपी की जेब से करीब 15 ATM कार्ड और 40 हजार बरामद, पुलिस कर रही मामले की जांच 

खबरनामा इंडिया, बबलू। कपूरथला   

कपूरथला में SBI बैंक के ATM से पैसे निकलवाने आई एक महिला का ATM कार्ड धोखे से लेकर भाग रहे दो युवकों में से एक को लोगों ने मौके पर ही काबू कर लिया, जबकि उसका दूसरा साथी फरार होने में सफल रहा। पकड़े गए युवक को लोगों ने PCR पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान अजय कुमार वासी संतोखपुरा के रूप में हुई है। आरोपी की जेब से करीब 15 ATM कार्ड और 40 हजार रुपये की नकदी बरामद होने की जानकारी सामने आई है। फ़िलहाल पुलिस मामले की आरोपी के खिलाफ केस दर्ज क्र रही है। 

जानकारी के अनुसार एक महिला SBI बैंक के ATM से पैसे निकलवाने आई थी। इसी दौरान दो युवकों ने कथित तौर पर धोखे से उसका ATM कार्ड ले लिया और वहां से भागने लगे। महिला ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोग सतर्क हो गए और उन्होंने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया।

मौके पर एक अन्य प्रवासी व्यक्ति ने भी आरोप लगाया कि उसके ATM कार्ड से 17 हजार रुपये इसी युवक दवारा निकाले गए हैं। उसने पकड़े गए युवक को पहचानने की बात भी कही है। पुलिस अब इन आरोपों और बरामद ATM कार्डों के संबंध में जांच कर रही है।

थाना सिटी के SHO रणजीत सिंह ने बताया कि मामले की प्राथमिक जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके।

No comments