ब्रेकिंग न्यूज़

Transfers-- पंजाब में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले ...

- 20 IPS व PPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब      

पंजाब सरकार के गृह विभाग ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 20 IPS और PPS अधिकारियों के तबादले एवं नई तैनातियां की हैं। इस आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पोस्टिंग पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। 

जारी आदेश के अनुसार गुरप्रीत सिंह भुल्लर, IPS को IGP बॉर्डर रेंज अमृतसर लगाया है, जबकि हरमनीबीर सिंह, IPS को कमिश्नर ऑफ पुलिस अमृतसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह भागीरथ सिंह मीणा, IPS को AIG Personnel-1, CPO Punjab, वरुण शर्मा, IPS को SSP, SASनगर तथा हरमनदीप सिंह हंस, IPS को SSP पटियाला नियुक्त किया गया है।

वहीँ सुहैल कासिम मीर, IPS को SSP बठिंडा तथा शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की पत्नी ज्योति यादव, IPS को कमांडेंट 82वीं बटालियन PAP चंडीगढ़ नियुक्त किया गया है। वहीं वैभव चौधरी, IPS को SSP मानसा लगाया गया है।

कपूरथला से जुड़ी दो अहम तैनातियां 

तबादला आदेश में कपूरथला से संबंधित भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। Harkamalpreet Singh Khakh, PPS को SSP मलेरकोटला नियुक्त किया गया है। खख वर्तमान में AIG NRI जालंधर के साथ-साथ कमांडेंट ISTC कपूरथला और कमांडेंट 7वीं बटालियन PAP जालंधर का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे।

वहीं Gurmit Singh, PPS, जो SSP मलेरकोटला के पद पर तैनात थे, को कमांडेंट ISTC कपूरथला नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा बलविंदर सिंह, PPS को AIG Law & Order Punjab, चंडीगढ़, दलजिंदर सिंह ढिल्लों, PPS को Zonal AIG CID जालंधर, राजेश्वर सिंह, PPS को कमांडेंट 7वीं बटालियन PAP जालंधर तथा मनप्रीत सिंह, PPS (DR) को SSP पठानकोट लगाया गया है।

हरपाल सिंह, PPS को DCP Investigation लुधियाना के पद पर 1जारी रखने का निर्णय लिया गया है, जबकि परविंदर कौर, PPS (DR) को ADCP Special Branch अमृतसर नियुक्त किया गया है। तलविंदर सिंह गिल, PPS (DR) को SP Intelligence Wing Punjab, SAS नगर तथा रामनदीप सिंह, PPS को SP Traffic SAS नगर लगाया गया है। नवनीत कौर गिल, PPS (DR) को SP Special Branch होशियारपुर नियुक्त किया गया है।

सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपनी नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह तबादले प्रशासनिक आधार पर सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद किए गए हैं। 

No comments