कपूरथला-- स्पेन से लौटे युवक की संदिग्ध हालात में मौत ...
- गांव सराय जट्टां के एक घर से संदिघ्ध हालत में मिला शव
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी सब-डिवीजन के गांव सराय जट्टां में एक घर से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तलवंडी चौधरी निवासी अर्शदीप सिंह पुत्र गुरदेव सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, अर्शदीप सिंह कुछ दिन पहले ही स्पेन से वापस पंजाब लौटा था। वह गांव सराय जट्टां में किसी के घर पर मौजूद था, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी लाश बरामद हुई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही सुल्तानपुर लोधी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। यह भी पता नहीं चल पाया है कि उसकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई, किसी हादसे के चलते हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
घटना के बाद मृतक के परिवार और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
Reviewed by khabarnamaindia
on
September 01, 2026
Rating: 5

.png)

.jpg)







.jpeg)














No comments