कपूरथला में NRI के घर लगी आग, स्कॉर्पियो सहित लाखो का सामान जलकर राख....
- परिवार ने कुछ लोगों पर जताया शक, पुलिस की जांच शुरू
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला जिले के गांव खैड़ा बेट में विदेश में रह रहे एक एनआरआई परिवार के घर में देर रात अचानक आग लगने की खबर है। इस घटना में घर के अंदर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद परिवार ने कुछ व्यक्तियों पर शक जताया है। हालांकि, अभी तक किसी पर लगे आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।
जानकारी अनुसार गांव खैड़ा बेट निवासी कुलवंत सिंह खैड़ा पुत्र नंबरदार करनैल सिंह का परिवार लंबे समय से विदेश में रह रहा है। देर रात उनके घर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर के अंदर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी और अन्य घरेलू सामान भी इसकी चपेट में आ गया।
बताया जा रहा है कि आग की घटना के दौरान स्कॉर्पियो के टायर फटने से जोरदार धमाके की आवाज भी सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी फोन के माध्यम से विदेश में रह रहे एनआरआई परिवार को दी गई।
एनआरआई कुलवंत सिंह ने मिडिया से फोनवार्ता में बताया कि उसका एक स्थानीय धार्मिक डेरे के साथ विवाद चल रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि इसी विवाद से जुड़े कुछ लोगों की इस घटना में भूमिका होने की संभावना है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई ठोस पुष्टि सामने नहीं आई है।
कुलवंत सिंह ने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
घटना की सूचना मिलने के बाद थाना फत्तूढींगा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आग किन परिस्थितियों में लगी और इसमें किसी व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं।



.jpg)







.jpeg)














No comments