JK पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस ....
- महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण की
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के JK पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक प्रदीप कुमार शर्मा ने की। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके उपरांत शिक्षकों के सम्मान में प्रेरणादायक भाषण एवं कविताएं प्रस्तुत की गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पंजाबी एवं हिंदी लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। इसके अलावा शिक्षकों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया, जिसका सभी ने खूब आनंद लिया।
इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका रितु शर्मा ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए उनके समर्पण, कड़ी मेहनत एवं विद्यालय के प्रति अमूल्य योगदान की सराहना की।
विद्यालय के निदेशक प्रदीप कुमार शर्मा ने शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक ही वह व्यक्ति है, जो आने वाली पीढ़ी को अच्छे संस्कार देने के साथ-साथ जीवन के सही मूल्यों को समझा सकता है। उन्होंने कहा कि बदलते सामाजिक मूल्यों के इस दौर में समाज की डोर शिक्षकों के हाथों में है। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें एक बेहतर इंसान बनने के लिए भी प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियां साझा की गईं और समारोह को यादगार बनाया गया। इस अवसर पर श्री एस.पी. कालिया, श्रीमती वीना मेहता सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।



.jpg)







.jpeg)














No comments