दुखद खबर-- कपूरथला के मशहूर कपड़ा व्यापारी के पिताजी का निधन ,,,,
- अचानक हृदय गति रुकने से हुआ देहांत, सोमवार शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला शहर के प्रसिद्ध कपड़ा व्यापारी (रेमंड होम वाले) एवं समाजसेवक सौरव अबरोल तथा गौरव अबरोल के पिता श्री सतीश कुमार अबरोल का आज सोमवार दोपहर अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके परिजनों और परिचितों में शोक की लहर है।
स्वर्गीय श्री सतीश कुमार अबरोल के निधन पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा शहर के गणमान्य लोगों ने अबरोल परिवार के साथ गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने परमात्मा से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं बल प्रदान करने की प्रार्थना भी की है।
सौरव अबरोल एवं गौरव अबरोल ने दुखी मन से बताया कि उनके पिताजी श्री सतीश कुमार अबरोल का सोमवार दोपहर अचानक हृदय गति रुकने से देहांत हुआ है। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज सोमवार शाम 5 बजे लक्ष्मी नगर श्मशान भूमि, कपूरथला में किया जाएगा।



.jpg)







.jpeg)














No comments