अरविंद शाह बने थ्रीफ्ट एंड क्रेडिट सोसाइटी के अध्यक्ष ....
- जगदीप सिंह बने सचिव , RCFEU के पैनल की शानदार जीत के बाद नई कमेटी का हुआ गठन
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के RCF एम्पलाइज थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के चुनावों में RCFEU द्वारा उतारे गए सभी पांचों प्रत्याशी विजयी रहे, जिनकी बदौलत यूनियन की टीम का वहां स्पष्ट बहुमत बन पाया। गत 7 अगस्त को संपन्न हुई इस जीत के उपरांत, अब सोसाइटी की नई कमेटी का गठन कर लिया गया है। जिसमें पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ है।
थ्रीफ्ट एंड क्रेडिट सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए अरविंद कुमार शाह एवं सचिव चुने गए जगदीप सिंह। इसके अतिरिक्त, अवतार सिंह को कैशियर, गुरविंदर सिंह को उपाध्यक्ष और कुलजीत कौर को अतिरिक्त सचिव के रूप में चुना गया है। इस महत्वपूर्ण बैठक में मैनेजर अनूप भास्कर, नमो नारायण मीणा, हरविंदर सिंह और गुरमिंदर कौर बतौर डायरेक्टर उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि थ्रीफ्ट एंड क्रेडिट सोसाइटी में पिछले लगभग 25 वर्षों से RCFEU के नेतृत्व में ही टीम लगातार कार्य कर रही है और इसी निरंतरता को बनाए रखते हुए अब आगामी 5 वर्षों के लिए इस नई टीम का चयन किया गया है। चुनी हुई टीम पूरी पारदर्शिता, बिना भेदभाव, कर्मचारियों के हित में कार्य करेगी।
RCFEU के नेतृत्व में चल रही सोसाइटी कार्य प्रणाली पर RCF के कर्मचारियों ने हमेशा विश्वास जताया हैं, जो सोसाइटी की बेदाग कार्यशैली का सबसे बड़ा प्रमाण है। कर्मचारियों ने RCFEU पर जो गहरा भरोसा जताया है, उस भरोसे को पूरी तरह से सम्मानित करते हुए पूरी तन-मन और निष्ठा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। RCFEU के अध्यक्ष अमरीक सिंह ने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है कि उपरोक्त चुनी गई यह नई टीम कर्मचारियों के हित में बेहद बढ़िया तरीके से कार्य करेगी और उनके कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।



.jpg)







.jpeg)














No comments