कपूरथला में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद ....
- करीब 35 वर्षीय व्यक्ति की नहीं हो सकी पहचान, पुलिस ने शव 72 घंटे के लिए मुर्दाघर में रखवाया
कपूरथला के थाना ढिलवां क्षेत्र में गांव पड्डे बेट के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद ढिलवां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसकी पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में थाना ढिलवां के एएसआई मूरता सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव पड्डे बेट के पास एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। प्रारंभिक तौर पर उसकी उम्र करीब 35 वर्ष आंकी जा रही है।
पुलिस के अनुसार, मृतक के पास से फिलहाल ऐसा कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस आसपास के गांवों और क्षेत्रों में पूछताछ कर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए गांव धालीवाल बेट स्थित मुर्दाघर में रखवा दिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और मृतक की पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

.jpg)

.jpg)







.jpeg)














No comments