ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन गुरपाल सिंह ने संभाला कार्यभार ....

- किसानों व आढ़तियों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा 

- आप नेताओं सहित सैकड़ों लोगों ने दी बधाई  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन गुरपाल सिंह इंडियन ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के नेताओं, आढ़तियों, सेलर मालिकों, किसानों तथा मंडी से जुड़े सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। 

कार्यभार संभालने से पहले गुरपाल सिंह इंडियन अपने परिवार सहित धार्मिक स्थल पर नतमस्तक हुए और वाहेगुरु से निष्पक्षता एवं पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने का आशीर्वाद लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपे जाने पर आभार व्यक्त करते हुए पार्टी हाईकमान का भी धन्यवाद किया।

कार्यभार संभालने के बाद गुरपाल सिंह ने कहा कि किसानों, आढ़तियों और शेलर मालिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाया जाएगा। उन्होंने मंडी से जुड़े सभी वर्गों के साथ तालमेल बनाकर काम करने और उनकी समस्याओं का समाधान करवाने का भरोसा दिलाया। 

उन्होंने बताया कि चेयरमैन की जिम्मेदारी मिलने के बाद और कार्यभार संभालने से पहले ही किसानों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा था। किसानों की मांग पर सड़क निर्माण का वादा किया गया था और संबंधित सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया गया है।

इस अवसर परआप नेता कर्मवीर सिंह चंदी, कंवर इकबाल सिंह, परविंदर सिंह, पार्षद नरिंदर सिंह, करण महाजन, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान विपन कुमार, तरुण बहल, नामदेव अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में विभिन्न गाँवो से आये किसान, आढ़ती, सेलर मालिक और मंडी के प्रमुख लोग मौजूद रहे। 

No comments