ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पहुंची BJP की ‘नशामुक्त पंजाब यात्रा’, गर्मजोशी से किया स्वागत ...

- पंजाब को नशामुक्त बनाने के अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुरू की गई ‘नशामुक्त पंजाब यात्रा’ सोमवार को कपूरथला पहुंची। यात्रा के कपूरथला पहुंचने पर जिला प्रधान चेतन सूरी सहित सीनियर नेताओं की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और यात्रा का स्वागत करने के लिए काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यात्रा के दौरान भाजपा के शीर्ष नेताओं ने कपूरथला के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। नेताओं ने धार्मिक स्थलों में माथा टेका और पंजाब की खुशहाली एवं नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की सफलता के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री विजय सांपला, सीनियर भाजपा नेता उमेश शारदा, पूर्व जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल, डॉ रणवीर कौशल, शामसुंदर अग्रवाल, पियूष मनचंदा सहित सेकड़ो कार्यकर्ताओं ने पंजाब को नशामुक्त बनाने के अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। नेताओं ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि पंजाब के युवाओं और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा विषय है।

कपूरथला में यात्रा के पहुंचने से पहले ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने नेताओं का स्वागत किया। और चोरबत्ती चौंक के नजदीक एक जनसभा को भी सम्बोधन किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

भाजपा की यह यात्रा पंजाब के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजर रही है और इसके माध्यम से पार्टी द्वारा नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने तथा लोगों को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 

No comments