कपूरथला में गुज्जर डेरे के पास फायरिंग, एक व्यक्ति गंभीर घायल ...
- 3 फायर हुए, एक खोल बरामद, पत्नी के बयान पर FIR दर्ज, पुलिस की छापेमारी जारी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के गांव खानोवाल में आज दोपहर गुज्जरो के डेरे के नजदीक फायरिंग की घटना घटी है। इस घटना में गोली लगने से एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। जिसे उपचार के लिए जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान रहमत अली निवासी गुज्जर डेरा, गांव खानेवाल के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे SP D हरिंदर सिंह, DSP शीतल सिंह की पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी। डीएसपी सबडिवीजन शीतल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना स्थल से एक खोल भी बरामद हुआ है। वहीँ घायल की पत्नी के बयानों के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज कर उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
डीएसपी के अनुसार घायल रेहमत अली की पत्नी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दोपहर के समय बाइक सवार दो व्यक्ति उनके डेरे के नजदीक आए और वहां पेशाब करने लगे। इस पर उसके पति रहमत अली ने उन्हें ऐसा करने से रोका, जिसके बाद उनसे बहस हो गई। इसी दौरान बाइक सवारो ने पिस्तौल निकाल फायरिंग शूर कर दी। जिससे उसके पति घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
DSP ने यह भी बताया कि प्राथमिक जाँच में सामने आय यही कि घटनास्थल पर तीन फायर हुए है। एक खौल भी बरामद हुआ है। आसपास के CTCV केमरो की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।



.jpg)







.jpeg)














No comments