ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला मॉडर्न जेल में कैदियों की सुरक्षा कर्मियों से धक्का-मुक्की ...

- हाई सिक्योरिटी जोन में बहसबाजी कर ड्यूटी में डाला विघ्न, 6 कैदियों पर केस दर्ज  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला मॉडर्न जेल कॉम्प्लेक्स के हाई सिक्योरिटी ज़ोन-A में कैदियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की, बहस और ड्यूटी में रुकावट डालने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना थाना पुलिस ने छह कैदियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि थाना थाना के SHO लखबीर सिंह ने की है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जेल के असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट धीरज कुमार ने थाना थाना में शिकायत दर्ज कराई कि जेल के हाई सिक्योरिटी ज़ोन-A में कुछ कैदियों ने ड्यूटी पर तैनात CRPF कर्मियों के साथ बहस की और सरकारी ड्यूटी में रुकावट डाली। 

शिकायत के आधार पर पुलिस ने कैदी संदीप सिंह निवासी मोगा, मंदीप कुमार निवासी SBS नगर, तेजवीर सिंह निवासी अमृतसर, परमजीत सिंह निवासी लुधियाना, अंकित भूरी निवासी लुधियाना और गुरध्यान सिंह निवासी संगरूर के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

SHO लखबीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। सभी आरोपी कैदियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी और जांच के दौरान घटना से जुड़े दूसरे फैक्ट्स का पता लगाया जाएगा। 

No comments