ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में प्लास्टिक के इस्तेमाल के खिलाफ जागरूकता रैली ....

स्वच्छ भारत मिशन के तहत निकली रैली, लगाए प्लास्टिक मुक्त शहर के नारे 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

सरकार के निर्देशों के तहत नगर निगम कपूरथला द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे ‘सर्विस इज़ ओनली 2026’ अभियान के तहत लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई।

नगर निगम कपूरथला की कमिश्नर अनुपम कलेर के आदेशों तथा हेल्थ ब्रांच सुपरिटेंडेंट अमित कालिया की अगुवाई में स्वच्छ भारत मिशन टीम और "ITC मिशन सुनेहरा कल" के सहयोग से फिनिस सोसाइटी द्वारा यह रैली आयोजित की गई। रैली को नगर निगम कमिश्नर अनुपम कलेर ने सलीमार बाग से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली सलीमार बाग से शुरू होकर जलोखाना चौक, सदर बाजार, शहीद भगत सिंह चौक और सदर से सब्जी मंडी होते हुए वापस नगर निगम कपूरथला के सलीमार बाग में पहुंचकर संपन्न हुई।

रैली के दौरान लोगों को प्लास्टिक के बढ़ते इस्तेमाल से होने वाले नुकसान और पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। रैली में शामिल बच्चों ने हाथों में जागरूकता संदेश लेकर प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए नारे लगाए। 

इस मौके पर कॉर्पोरेशन सैनिटेशन ऑफिसर जगदीप सिंह, CSI हितेश कुमार अग्रवाल, SI राजेश कुमार, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर गुरसेवक सिंह, दिनेश कुमार, गवर्नमेंट ITI कपूरथला के प्रिंसिपल शक्ति सिंह, NSS नोडल ऑफिसर गुरदावल सिंह, गुरबचन सिंह बांगर, विशाल पाडे, संदीप कुमार बसनोई, प्रोजेक्ट ऑफिसर आरती, मंजीत ज्योति, कई राज मट्टू, सीनियर सुपरवाइजर तथा पुलिस कर्मचारियों ने सहयोग दिया।

नगर निगम की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे प्लास्टिक के अनावश्यक इस्तेमाल से बचें और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। 

No comments