ब्रेकिंग न्यूज़

कपुरथला में हेरोइन, नशीली गोलियां और ड्रग मनी समेत युवक गिरफ्तार ...

-  30.12 ग्राम हेरोइन, 35 नशीली गोलियां तथा ड्रग मनी बरामद, FIR दर्ज  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला 

थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गश्त के दौरान एक युवक को 30.12 ग्राम हेरोइन, 35 नशीली गोलियां और 1700 रुपये की ड्रग मनी समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी दविंदरपाल ने बताया कि एसआई बलविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ नशा तस्करों की तलाश में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर एक युवक घबरा गया और पीछे की ओर मुड़कर तेजी से जाने लगा। उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस टीम ने पीछा कर उसे काबू कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ बिल्ला निवासी गांव सैचा के रूप में हुई। पुलिस टीम ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 30.12 ग्राम हेरोइन, 35 नशीली गोलियां तथा 1700 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह नशीले पदार्थ कहां से लेकर आया था तथा इन्हें आगे किन लोगों को सप्लाई किया जाना था। 

No comments