कपूरथला के एक घर से चोर ले उड़े 10 तोले सोना, डॉलर और नकदी ....
- घर में सो रहे परिवार को भनक तक नहीं लगी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के थाना भुलत्थ के अंतर्गत गांव तलवंडी पुरदल में चोरों ने रात के समय एक घर को निशाना बनाकर करीब 10 तोले सोना, 1500 अमेरिकी डॉलर और 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। हैरानी की बात यह रही कि वारदात के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर ही सो रहे थे, लेकिन उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर चोरो की तलाश शुरू कर दी है।
गुरबचन सिंह ने बताया कि सुबह उसकी माता अमरजीत कौर ने घर में अलमारियां खुली हुई देखीं। इसके बाद परिवार ने घर की जांच की तो सभी कमरों में सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर करीब 10 तोले सोना, 1500 अमेरिकी डॉलर और 30 हजार रुपये की नकदी गायब मिली।
परिजनों ने तुरंत घटना की सूचना थाना भुलत्थ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।
थाना भुलत्थ के एसएचओ हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।



.jpg)







.jpeg)














No comments