ब्रेकिंग न्यूज़

Transfers--- पंजाब में 10 IAS अधिकारियों के तबादले, पढ़े लिस्ट ....

- अधिकारिओ को प्रशिक्षण के बाद मिली नई जिम्मेदारियां 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब      

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 2024 बैच के 10 आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। ये सभी अधिकारी फेज-2 प्रशिक्षण से वापस लौटे हैं। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों की नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

आदेश के मुताबिक गुरलीन आईएएस को ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (अर्बन अफेयर्स) से डिप्टी कमिश्नर पठानकोट नियुक्त किया गया है। अभिमन्यु मलिक और शिवांश राठी को डिप्टी कमिश्नर अमृतसर लगाया गया है। हर्षिता शर्मा को डिप्टी कमिश्नर मोगा तथा शिवांश अस्थाना को डिप्टी कमिश्नर जालंधर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह लिंधिया एल. एन. को डिप्टी कमिश्नर एसएएस नगर, प्रगति रानी को डिप्टी कमिश्नर लुधियाना, ओशी मंडल को डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर, पियूषा बुरडक को डिप्टी कमिश्नर लुधियाना तथा मुकिलन आर. को डिप्टी कमिश्नर पटियाला नियुक्त किया गया है।

पंजाब सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से 21 अगस्त 2026 को जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश पर पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा दवारा जारी किये गए  हैं। सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद कई जिलों में युवा IAS अधिकारियों को जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। 

- लिस्ट में देखे कौन से अधिकारी को कहां किया ट्रांसफर ... 



No comments