कपूरथला में तेज रफ्तार DCM टेंपो ने 3 महिलाओं को कुचला ...
- सैर से लौट रही थी, एक की मौत, दो गंभीर घायल, चालक फरार
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के गांव भदास में सोमवार सुबह सैर से लौट रही तीन महिलाओं को तेज रफ्तार डीसीएम टेंपो ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायल महिलाओं को जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव भदास निवासी मलकीत सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह गांव की कुछ महिलाएं सैर के लिए भुलत्थ की तरफ गई थीं। सैर करने के बाद जब महिलाएं वापस गांव की ओर लौट रही थीं, तभी भुलत्थ की तरफ से बेगोवाल जा रहे तेज रफ्तार डीसीएम टेंपो नंबर HR -68-B -5468 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में माता सत्या कौर पत्नी काला सिंह निवासी भदास गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं बलजीत कौर पत्नी सुखदेव सिंह और सतनाम कौर पत्नी सतनाम सिंह भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई हैं। दोनों को जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर फरार
हादसे के तुरंत बाद डीसीएम चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना बेगोवाल पुलिस मौके पर पहुंची और डीसीएम को कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई गुरप्रीत सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस फरार चालक की पहचान करने के साथ-साथ उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश में जुटी हुई है।



.jpg)







.jpeg)














No comments