ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में भगवा कपड़ो में व्यक्ति का मिला शव ....

- पुलिस पहचान के लिए कर रही जाँच , शव शवगृह में रखवाया  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला के सब-डिवीजन सुल्तानपुर लोधी में आज रविवार को पवित्र काली वेई में भगवा कपड़े पहने एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी में शव देखे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के सेवकों ने शव को नदी से बाहर निकाला है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक ने भगवा रंग के कपड़े पहने हुए थे। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र 60 - 65 वर्ष लग रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी के शवगृह में रखवा दिया है। 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। SHO सुल्तानपुर लोधी दविंदर पाल ने बताया कि फ़िलहाल मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि व्यक्ति की मौत किन हालात में हुई। 

काली वेई जैसी पवित्र नदी में एक अनजान व्यक्ति का शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के असली कारण के बारे में स्थिति साफ हो पाएगी। 

No comments