कपूरथला माडर्न जेल में हवालातिओ में झगड़ा ...
- दो सगे भाई घायल, सिविल में भर्ती
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला मॉडर्न जेल में बीती देर शाम किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच झगड़ा होने का मामला सामने आया है। इस दौरान एक गुट के दो हवालाती घायल हो गए। जेल प्रशासन ने दोनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल दोनों हवालाती आपस में सगे भाई बताए जा रहे हैं।
घायलों की पहचान बूटा मंडी, जालंधर निवासी बाबी और लक्की के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों का जेल में किसी अन्य हवालाती के साथ झगड़ा हुआ था। हालांकि झगड़े के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
घायल बाबी ने बताया कि वर्ष 2025 में लड़ाई-झगड़े के एक मामले में उसके खिलाफ भार्गव कैंप थाने में केस दर्ज हुआ था। मामले की अदालत में पेशी के दौरान वह हाजिर नहीं हुआ, जिसके बाद अदालत ने उसे पीओ घोषित कर दिया। बाबी के मुताबिक, जब वह अपने घर आया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और बाद में जेल भेज दिया।
वहीं, हवालाती लक्की ने बताया कि उसे पिछले महीने लड़ाई-झगड़े के एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जमानत नहीं मिलने के कारण उसे जेल भेज दिया गया। दोनों भाइयों के अनुसार, शनिवार देर शाम जेल में किसी दूसरे हवालाती के साथ हुए विवाद के दौरान उन्हें चोटें लगीं।
घटना के बाद जेल प्रशासन ने दोनों घायल हवालातियों को उपचार के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि दोनों हवालातियों की मेडिकल रिपोर्ट तैयार कर संबंधित थाना कोतवाली पुलिस को भेज दी गई है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जेल में हुए विवाद के कारणों तथा घटना में शामिल अन्य हवालातियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।



.jpg)







.jpeg)














No comments