कपूरथला में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर ....
- एक की मौत, युवती सहित तीन घायल
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के नडाला-बेगोवाल सड़क पर गांव तलवंडी कूका अड्डे के पास शनिवार देर शाम दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान तलवंडी कूका निवासी जरनैल सिंह पुत्र वरियाम सिंह के रूप में हुई है।
तलवंडी कूका निवासी अमरजीत सिंह ने बताया कि उसके चाचा जरनैल सिंह (65) अपनी बेटी अमनप्रीत कौर के साथ बाइक (PB-09-K-8872) पर सवार होकर नडाला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नडाला की तरफ से आ रहे एक बाइक मोटरसाइकिल (PB-21-F-8117) पर सवार दो युवकों सोमा और वंश (उम्र करीब 18 से 20 वर्ष), निवासी सलेमपुर (होशियारपुर), के साथ उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि जरनैल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बेटी अमनप्रीत कौर सहित दूसरे बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। मृतक व्यक्ति के परिवार ने आरोप लगाया कि दूसरे बाइक सवार युवक कथित तौर पर नशे की हालत में थे। हालांकि, इस आरोप की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
मामले की जांच कर रहे एएसआई गुरप्रीत सिंह के अनुसार घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवग्रह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



.jpg)







.jpeg)














No comments