सरदुल्लापुर फायरिंग मामले में पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ़्तार ....
- टेक्निकल और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से हुई गिरफ़्तारी, .32-बोर की रिवॉल्वर और तीन ज़िंदा कारतूस बरामद
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला पुलिस ने गांव सरदुल्लापुर फायरिंग मामले में दो आरोपिओ को गिरफ़्तार किया है और उनके पास से .32-बोर की रिवॉल्वर और तीन ज़िंदा कारतूस बरामद किए हैं।
इसका दावा SP D हरिंदर सिंह गिल ने करते हुए बताया कि 16 अगस्त, 2026 को सरदुल्लापुर में हुई फायरिंग की घटना में गांव के ही एक नवयुवक के चेहरे पर गोली लगी थी। जिस घटना में मियानी बहादुर के जोबनप्रीत सिंह, भीम कडियाम के हरदीप सिंह सैनी, बंधु कडियाम के भागा और कुछ अन्य अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर उन पर हमला किया और फिर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी। और आरोपी जोबनप्रीत और लवप्रीत ने अपने आपको कथित घायल कर अस्पातल में भर्ती भी करवाया था। ताकि दूसरे पक्ष पर क्रॉस केस दर्ज करवाया जा सके।
SP गिल ने कहा कि घटना के बाद थाना कबीरपुर में केस दर्ज करने के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें बनाई गईं। टेक्निकल और ह्यूमन इंटेलिजेंस से मिली जानकारी के आधार पर टीमों ने जोबनप्रीत सिंह और उसके साथी लवप्रीत सिंह को गिरफ़्तार किया। उनके पास से एक .32-बोर की रिवॉल्वर और तीन ज़िंदा कारतूस भी बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान लवप्रीत सिंह को भी आरोपी बनाया गया था।
कबीरपुर पुलिस थाना में BNS की धारा 109 और 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए मामले की आगे की जांच चल रही है।

.png)

.jpg)







.jpeg)









No comments