ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में MLA के ऑफिस के पास दुकान में चोरी ....

- 35 हजार कैश, DVR और LED TV ले गए चोर 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी में विधायक राणा इंदर प्रताप सिंह के ऑफिस के पास स्थित एक किराने की दुकान में चोरी की घटना होने की खबर है। दुकानमालिक के अनुसार चोर दुकान की छत का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और करीब 35 हजार रुपये नकदी, CCTV का DVR सहित LED TV चोरी कर फरार हो गए। वहीँ घटना की सुचना मिलने के बाद सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। 

दुकानदार चरणजीत अरोड़ा से मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने दुकान की छत का दरवाजा तोड़ा और अंदर घुसकर दुकान को खंगाला। इसके बाद चोर दुकान में रखी करीब 35 हजार रुपये की नकदी, DVR और एक LED TV लेकर फरार हो गए। दुकानदार को चोरी की घटना का पता चलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 

पुलिस द्वारा दुकान के साथ-साथ आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में मदद मिल सकती है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों तक पहुंचने के लिए आसपास के CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है। 

No comments