कपूरथला में निगम ने चलाया सफाई अभियान-- कमिश्नर सहित नेताओ ने झाड़ू पकड़ की सफाई ...
- कूड़े के संवेदनशील स्थानों और ब्लैक स्पॉट्स की सफाई पर विशेष जोर, लगातार निगरानी के निर्देश
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत प्रदेशभर में 29 अगस्त से 8 सितंबर तक चलाए जा रहे 10 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान के तहत शनिवार को कपूरथला में नगर निगम की तरफ से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिसमे निगम कमिश्नर अनुपम क्लेर और आप के कई नेताओ तथा कई एनजीओ के सदस्यों ने खुद झाड़ू पकड़ कर सफाई की है।
अभियान के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में सफाई टीमों ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए एकत्र हुए कूड़े को हटाया। इसके साथ ही गारबेज वल्नरेबल प्वाइंट्स (GVP) और ब्लैक स्पॉट्स की विशेष रूप से सफाई की गई।
निगम कमिश्नर अनुपम क्लेर ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य कपूरथला शहर में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाना है। उन्होंने अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए कि चिन्हित सभी संवेदनशील स्थानों की पूरी तरह सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही इन स्थानों पर दोबारा कूड़ा जमा न हो, इसके लिए लगातार निगरानी रखी जाए।
उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए पर्याप्त मैनपावर, मशीनरी और वाहन तैनात किए गए हैं। ऐसे स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जहां अक्सर कूड़ा जमा होने की शिकायतें सामने आती हैं। नगर निगम की ओर से अभियान के दौरान ही नहीं, बल्कि इसके बाद भी इन स्थानों की निगरानी जारी रखी जाएगी।
कमिश्नर ने सफाई संबंधी शिकायतों के तत्काल निपटारे पर भी जोर दिया। उन्होंने फील्ड स्टाफ को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था में कहीं भी कमी दिखाई देने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान किया जाए।
वहीं, आप नेता करमबीर चंदी, समाज सेवक डॉ रणवीर कौशल और अन्य एनजीओ के ओहदेदारों ने निगम की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने शहरवासियों से सफाई टीमों को सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि लोग कूड़े का उचित तरीके से निपटारा करें और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकें। उन्होंने कहा कि कपूरथला को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए प्रशासनिक प्रयासों के साथ-साथ शहरवासियों की भागीदारी भी बेहद जरूरी है।




.jpg)







.jpeg)














No comments