श्री सत्यनारायण मंदिर में अखंड श्री हनुमान चालीसा पाठ ....
- 40 दिनों से चल रहे सवा लाख श्री हनुमान चालीसा पाठों का होगा विश्राम
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला। श्री सत्यनारायण मंदिर कपूरथला में सर्व कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना को लेकर 40 दिनों से चल रहे सवा लाख श्री हनुमान चालीसा पाठों का मंगलवार, 25 अगस्त को विश्राम होगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार 25 अगस्त को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक अखंड श्री हनुमान चालीसा पाठ होगा। श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर सामूहिक रूप से हनुमान जी का स्मरण एवं पाठ करेंगे। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां की गई हैं और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की गई है।
कार्यक्रम के दौरान रात 9:15 बजे भोग एवं विशेष आरती का आयोजन किया जाएगा। आरती के उपरांत श्रद्धालुओं को भोग-प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य समाज एवं परिवारों के सुख, शांति, समृद्धि तथा सर्वकल्याण की कामना करना है।
मंदिर प्रबंधन की ओर से सभी श्रद्धालुओं को सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर अखंड पाठ एवं आरती में भाग लेने की अपील की है।



.jpg)







.jpeg)














No comments