कपूरथला बार एसोसिएशन का LADC सिस्टम के खिलाफ आंदोलन तेज,...
- आज से 8 वकील भूख हड़ताल पर बैठे
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADC) सिस्टम के विरोध में जिला बार एसोसिएशन कपूरथला का संघर्ष अब और तेज हो गया है। आंदोलन के तहत सोमवार से बार एसोसिएशन के 8 वरिष्ठ वकील अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। भूख हड़ताल की शुरुआत अरदास के साथ हुई, जिसका नेतृत्व जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट एस.एस. मल्ली ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में वकील भी मौके पर मौजूद रहे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट एस.एस. मल्ली ने कहा कि LADC सिस्टम के खिलाफ यह संघर्ष पूरी दृढ़ता के साथ जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार इस सिस्टम को वापस नहीं लेती, तब तक भूख हड़ताल बिना रुके जारी रहेगी। उनका कहना था कि यह आंदोलन वकील समुदाय के अधिकारों की रक्षा और LADC सिस्टम का विरोध करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
भूख हड़ताल पर बैठे वकीलों में जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट एस.एस. मल्ली, सचिव एडवोकेट अमनदीप सिंह, पूर्व प्रेस सचिव एडवोकेट टी.एस. ढिल्लों, एडवोकेट रणबीर रावत, पूर्व सचिव एडवोकेट हामिश कुमार, पूर्व सचिव एडवोकेट संदीप सिंह, एडवोकेट नवीन कपूर और एडवोकेट सुरिंदर कुमार शामिल हैं।
इस अवसर पर एडवोकेट हैरी शर्मा, एडवोकेट जेजेएस अरोड़ा, एडवोकेट राजबीर बावा, एडवोकेट संदीप सिंह वालिया, एडवोकेट कालिया, एडवोकेट एन.एस. नूर, एडवोकेट परमजीत सिंह लिधर, एडवोकेट एस.पी.एस. खिंडा, एडवोकेट माधव पराशर, एडवोकेट दर्शन सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भी उपस्थित होकर आंदोलन के प्रति अपना समर्थथन दिया।



.jpg)







.jpeg)














No comments