ब्रेकिंग न्यूज़

दुखदः खबर --- कपूरथला की सेवामुक्त साइंस टीचर का देहांत ...

- पार्थिव शरीर का 4 जुलाई को सुबह 11 बजे लक्ष्मी नगर शमशान भूमि में होगा अंतिम संस्कार  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की समाज सेविका और सेवामुक्त साइंस टीचर वीरां शर्मा पत्नी सवर्गीय सुदेश कुमार शर्मा का 3 जुलाई को अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। इस दुखद खबर से उनके परिजनों तथा परिचितों के साथ साथ समाजिक लोगो में गहरे शोक की लहर है।  

वही प्रदेश के विभिन्न जिलों से उनके परिचित, राजनीतिक, सामाजिक तथा धार्मिक नेताओं द्वारा शोक संतप्त परिवार के साथ शोक प्रकट किया जा रहा है। और दिवंगत आत्मा को प्रभु चरणों में स्थान मिलने की प्रार्थना की जा रही है। 

इस दुखद खबर की जानकारी देते हुए उनके पुत्र अजय शर्मा ने बताया कि उनकी माता जी वीरां शर्मा काफी समय से अस्वस्थ चल रही थी। और इसी क्रम में आज 3 जुलाई को सुबह उन्होंने अपने घर में अंतिम साँस ली। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कल 4 जुलाई शनिवार को सुबह 11 बजे लक्ष्मी नगर शमशान भूमि में संपन्न होगा। 

No comments