ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब बंद का कपूरथला में व्यापक असर ....

- बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में बाजार बंद, मेडिकल स्टोर व आपातकालीन सेवाएं जारी 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला       

पंजाब के बरनाला में पुलिस द्वारा सफाई कर्मचारियों पर किए गए कथित लाठीचार्ज और पंजाब सफाई सेवक कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आज घोषित पंजाब बंद का कपूरथला में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। शहर के अधिकांश बाजार पूरी तरह बंद है, जबकि मेडिकल स्टोर और अन्य आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहीं है।

सफाई सेवक कर्मचारी यूनियन के प्रदेश प्रधान गोपाल थापर द्वारा बंद की घोषणा के बाद कपूरथला के कई स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गई। वहीं व्यापारियों और दुकानदारों ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को पूर्ण समर्थन देते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रखे है।

यूनियन नेताओं ने बताया कि सफाई कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से हड़ताल पर हैं। इसी दौरान बरनाला में हुए लाठीचार्ज की घटना को लेकर कर्मचारियों में भारी रोष है। उनका आरोप है कि घटना के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है।

प्रदेश प्रधान गोपाल थापर ने कहा कि जब तक संबंधित पुलिस अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन और हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने सरकार से सफाई कर्मचारियों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की भी मांग की है।

फ़िलहाल बंद के कारण शहर के मुख्य बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है और आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ, हालांकि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े संस्थान खुले रहने के कारण लोगों को राहत मिली है। 

No comments