कपूरथला में लड़खड़ाता मिला पुलिसकर्मी डोप टेस्ट में पॉजिटिव ...
- थाना सुभानपुर की पुलिस ने केस दर्ज कर किया गिरफ्तार
- सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन
- कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू करने की तैयारी
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला के गांव हमीरा में कथित तौर पर नशे की हालत में एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कपूरथला पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। संबंधित कर्मचारी का डोप टेस्ट करवाने पर वह पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद थाना सुभानपुर की पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं डीएसपी गगनदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को उपचार के लिए कपूरथला के नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती करवाया गया।
पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक, पुलिस पार्टी सरकारी गाड़ी में पेट्रोलिंग, सर्चिंग और गलत लोगों की चेकिंग के लिए गांव डोगरांवाल, हमीरा, लखन खोला और आस-पास के इलाकों में गश्त कर रही थी। जब पुलिस पार्टी हमीरा पुल पार करके गांव हमीरा पहुंची, तो एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी सड़क के किनारे लड़खड़ाता हुआ पैदल चलता हुआ दिखा। शक होने पर एएसआई और दूसरे कर्मचारियों ने उसे पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपनी पहचान कांस्टेबल जतिंदरपाल सिंह (नंबर 3030/सीपी जालंधर) निवासी गांव झज्जिया, थाना फतेहगढ़ चूड़ियां, जिला गुरदासपुर का रहने वाला है।
एसपी-डी हरिंदर सिंह ने बताया कि जब उक्त पुलिस कर्मी का डोप टेस्ट कराया गया तो उसकी रिपोर्ट में वह ड्रग पॉजिटिव पाया गया। डोप टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर थाना सुभानपुर की पुलिस ने उक्त पुलिस कर्मी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस कर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है।



.jpg)







.jpeg)














No comments