ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में कीटनाशक पीने के मामले में महिला और दूसरी बेटी ने भी दम तोड़ा ....

- आज तीनो शवों का होगा पोस्टमार्टम   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला       

कपूरथला के गांव मल्लू कादराबाद में घरेलू विवाद के बाद कथित रूप से कीटनाशक पीने वाली प्रवासी महिला और उसकी बड़ी बेटी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले मंगलवार को उसकी छोटी बेटी की मौत हो चुकी थी। इस दर्दनाक घटना में अभी तक मां और उसकी दो बेटियों समेत तीन की जान चली गई है। इसकी पुष्टि करते हुए थाना सदर के एसएचओ रणजीत सिंह ने बताया कि अमृतसर मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान महिला संतोष देवी और बेटी अमृता की भी मौत हो गई है। आज बुधवार को तीनो शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए जायँगे। 

जानकारी अनुसार प्रवासी महिला संतोष देवी वासी गांव कादराबाद मूलवासी बिहार ने अपने तीन बच्चों के साथ कथित रूप से जहरीला कीटनाशक पी लिया था। सभी को 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया, जहां छोटी बेटी खुशी की मौत हो गई, जबकि संतोष देवी और उसकी 8 वर्षीय बड़ी बेटी अमृता को गंभीर हालत में अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था।

महिला के पति लवकुश कुमार ने बताया था कि पत्नी की अपनी सासुमां के साथ मामूली कहासुनी हुई थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया। सोमवार की देर रात जब वह खेतो से काम कर घर आया तो उसकी पत्नी उल्टियां कर रही थी और बच्चे बेहोश पड़े थे। जिनको तुरंत सिविल अस्पातल में उपचार  भर्ती करवाया गया।  

वहीँ थाना सदर के एसएचओ रणजीत सिंह ने बताया कि अमृतसर मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मंगलवार को संतोष देवी और अमृता की भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आज बुधवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर धारा 174 सीआरपीसी के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। 

No comments