कपूरथला में एक्साइज विभाग की बड़ी कार्रवाई ....
- घर के नीचे मिला 1000 लीटर क्षमता का अंडरग्राउंड टैंक, 270 लीटर अवैध शराब बरामद
- गुप्त सूचना के आधार पर एक्साइज व पुलिस की संयुक्त रेड, दो आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
कपूरथला जिले में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए एक्साइज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत 28 जुलाई 2026 को गांव नवां पिंड भट्ठे में एक्साइज विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। अभियान के दौरान एक ऐसे नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया, जो लंबे समय से अवैध शराब के निर्माण और सप्लाई में संलिप्त था।
जिला एक्साइज अधिकारी सुखजीत सिंह चहल ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर (एक्साइज) जालंधर जोन रंजीत सिंह तथा असिस्टेंट कमिश्नर (एक्साइज) कपूरथला रेंज नवजीत सिंह के निर्देशों पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस छापेमारी के दौरान एक मकान के बेडरूम और बाथरूम के बीच बने कंक्रीट के फर्श के नीचे लगभग 1000 लीटर क्षमता का अंडरग्राउंड टैंक जिसमे 270 लीटर अवैध शराब, पाइपलाइन सिस्टम, टुल्लू पंप तथा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद किया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार कर सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा रहा था। विभाग के अनुसार, इस तरह का अवैध कारोबार न केवल सरकारी राजस्व की चोरी है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है।
इस मामले में सुखजीत सिंह उर्फ जीती पुत्र महेंद्र सिंह तथा अजीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जिला एक्साइज अधिकारी ने बताया कि इस अभियान में एक्साइज इंस्पेक्टर सिमरनप्रीत सिंह (कपूरथला सर्कल), जतिंदरपाल सिंह (भुलत्थ सर्कल), सिमरनप्रीत सिंह (फगवाड़ा वेस्ट सर्कल), एक्साइज पुलिस स्टाफ तथा स्थानीय पुलिस ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को पूरी तरह समाप्त करने के लिए आगे भी इसी तरह सघन छापेमारी अभियान जारी रहेगा।



.jpg)







.jpeg)














No comments